जमुई: मंत्री नितिन नवीन ने खैरमा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन और बोधवन तालाब के सौंदर्यकरण का शिलान्यास किया
Jamui, Jamui | Feb 13, 2025 बिहार सरकार नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन गुरुवार की सुबह जमुई पहुंचे, जहां सुबह 10:00 बजे मंत्री ने खैरमा में 73 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। उंसके बाद दोपहर 12:30 बजे एक करोड़ से अधिक की राशि से बोधवन तालाब के सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया।