जमुई: जिले में प्रारंभिक विद्यालयों में बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों के लिए 6 महीने का संवर्धन कोर्स करना होगा अनिवार्य
Jamui, Jamui | Feb 13, 2025 जिले के सभी प्रारंभिक सरकारी विद्यालयों में पदस्थापित सभी बीएड डिग्री धारी शिक्षकों को अब छह महीने का संवर्धन कोर्स करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने गुरुवार कि शाम 5 बजे डीईओ को दिशा निर्देश जारी किया है।