जमुई: उत्पाद विभाग ने विभिन्न जगहों से 406 लीटर अंग्रेजी शराब और 32 लीटर बियर के साथ 7 तस्करों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 13, 2025 विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वन के नेतृत्व में गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे जिले के विभिन्न जगहों से छापेमारी कर 406 लीटर अंग्रेजी शराब और 32 लीटर बीयर के साथ 2 ऑटो वाहन और 2 बाइक को जब्त किया गया है। साथ ही सात तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।