शामली: थानाभवन में CHC पर प्रसव के लिए पहुंची महिला ने उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया, बगैर डॉक्टर के दिया बच्चे को जन्म
Shamli, Shamli | Nov 10, 2026 दरअसल, शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव नांगल निवासी दीपक का आरोप है कि वह सोमवार देर शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी वर्षा को प्रसव पीड़ा के लिए CHC पर लेकर पहुंचा था। आरोप है कि उस दौरान अस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं मिला और गर्भवती प्रसव पीड़ा से तड़पती रही, जिसके बाद बगैर डॉक्टर के ही एक बच्चे को जन्म दिया गया।