मुंगावली: सेहराई में कलेक्टर के निरीक्षण में स्कूलों से 16 शिक्षक गायब, वेतन कटौती के दिए निर्देश
सेहराई में रात्रि चौपाल के बाद कलेक्टर साकेत मालवीय का सख्त एक्शन देखने को मिला है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद कलेक्टर ने गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे गांव का औचक निरीक्षण किया और जमीनी हकीकत उजागर हो गई। पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 7 शिक्षक अनुपस्थित मिले, जिनके वेतन काटने के आदेश दिए गए।