पयागपुर: पुरैना के पास स्कॉर्पियों की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग हुए घायल
पयागपुर थाना क्षेत्र के पुरैना के पास के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिसमें दो युवक व एक बच्चा घायल हो गया।सभी घायल को उपचार हेतु सीएचसी में ले गए।जहां उपचार चिकित्सकों द्वारा किया गया।घायल ने बताया की स्थानीय थाने पर शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है।