जमुनहा: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
तहसील जमुनहा मे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। और तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिसमें कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया।