गभाना: गभाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
गभाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत कर उनके प्रति आभार जताया।