कनवास: ₹1030 और सट्टा सामग्री के साथ कनवास पुलिस ने दरा स्टेशन से 1 सटोरिये को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Apr 6, 2024 कनवास थाना पुलिस ने अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने सटोरिये के पास से सट्टा राशि 1030 रुपए तथा सट्टा सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि दरा स्टेशन के सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते आरोपी राजेश कुमार को अवैध सट्टा रकम 1030 रूपयें व अवैध सट्टा सामग्री के साथ पकड़ा है।