कनवास: मोरुकला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Kanwas, Kota | Apr 4, 2024 कनवास उपखंड क्षेत्र के मोरुकला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे पोस्टरों व बैनरों के तले मतदान के प्रति वोटरों को जागरूक किया गया। वही बीडीओ कुशलेश्वर सिंह ने इस मौके पर मतदान का महत्व बताया और वोटरों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।