कनवास: दरा स्थित दिल्ली मुंबई रेल्वे ट्रेक पर पुलिस को मिला अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस जुटी शिनाख्त करने में
Kanwas, Kota | Apr 3, 2024 कनवास क्षेत्र के दरा में दिल्ली मुंबई रेल्वे ट्रेक पर पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला है। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति कि उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष है। फिलहाल पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को मोड़क अस्पताल कि मोर्चरी में रखवाया है। वही मोड़क थाना पुलिस मृतक व्यक्ति कि शिनाख्त कि जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।