कनवास: दरा पुलिस चौकी के सामने ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गम्भीर घायल अवस्था मे कोटा किया रैफर
Kanwas, Kota | Apr 5, 2024 कनवास थाना क्षेत्र के दरा स्टेशन में पुलिस चौकी के सामने नेशनल हाइवे 52 मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल हाइवे पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान राहगीरों ने बाइक सवार व्यक्ति को संभाला और पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद व्यक्ति को कोटा रेफर कर दिया गया।