पटना ग्रामीण: बेल्ट्रॉन कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का हंगामा, डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परिणाम में धांधली का लगाया आरोप
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे राजधानी पटना के बेली रोड स्थित बेल्ट्रॉन ऑफिस के बाहर डाटा एंट्री ऑपरेटर की परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नॉर्मलाइजेशन के नाम पर रिजल्ट में भारी गड़बड़ी की गई। रिजल्ट को रद्द कर फिर परीक्षा ली जाये। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम लोग हाईकोर्ट जायेंगे।