पटना ग्रामीण: जदयू नेत्री सोनी देवी पर गोली चलाने के मामले में एक शख्स को पुलिस ने लिया हिरासत में, पटना DSP ने दी जानकारी
बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दूजरा इलाके में 40 वर्षीय जदयू नेत्री सोनी देवी जो की दुकान भी चलती थी उन्हें अज्ञात अपराधियों के द्वारा रविवार की देर रात गोली मार कर घायल कर दिया गया। सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे पटना डीएसपी संगीता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शक के आधार पर एक शख्स को डिटेन किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।