पटना ग्रामीण: जेपी गंगा पथ पर 22 और 23 अप्रैल को होने वाले एयर शो का किया गया रिहर्सल, लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने लोगों को किया आमंत्रित
22 और 23 अप्रैल को जेपी गंगा पथ पर एरोबैटिक शो का आयोजन होना है। इसे लेकर सोमवार को रिहर्सल किया गया। रिहर्सल के दौरान आसमान में अद्भुत नजारा भी देखने को मिला। मौके पर सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने लोगों को 22 और 23 अप्रैल को जेपी गंगा पथ पर एयर शो देखने के लिए आमंत्रित भी किया है।