पटना ग्रामीण: कदमकुआं थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, शराब और गांजा बरामद
कदमकुंआ थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर 20 अप्रैल को छापेमारी कर मादक पदार्थ की खरीद बिक्री के मामले में दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर 3:02 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस के द्वारा दी गई है। पुलिस ने बताया है कि छापेमारी के दौरान 420 ग्राम गांजा, विदेशी शराब और 16545 रुपए कैश भी बरामद किए गए हैं।