आज़मगढ़: काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर मंडलीय जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
आजमगढ़ मंडलीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में गुरुवार को काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने किया। इस दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य व प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मंडलीय जिला चिकित्सालय डॉ आमोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी समेत अन्य रहे।