जैसीनगर: जैसीनगर में शराब की दुकान हटाने की मांग तेज, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
शराब दुकान को नगर से बाहर करने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष तहसील पहुंचे और नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। नगरवासियों का आरोप है कि दुकान घनी आबादी के बीच संचालित हो रही है, जिससे आम लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी हो रही है। पास में ही स्कूल, छात्रावास, आंगनवाड़ी केंद्र और गोवर्धन मंदिर है।