भोरे: भोरे विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में हाइटेंशन करंट से महिला की मौत, प्रीति किन्नर ने की मदद
भोरे विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में हाइटेंशन बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। जहां घर के छत के ऊपर से गुजरा 11000 हाइटेंशन बिजली का तार गुजरा है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे इस घटना की खबर भोरे विधानसभा 103 की भावी विधायक प्रत्याशी प्रीति किन्नर को मिली। वह तुरंत अपने काफिले के साथ वहां पहुंच गई और आर्थिक मदद की।