भोरे: कल्याणपुर में स्वतंत्रता दिवस पर प्रीति किन्नर ने आवास पर फहराया तिरंगा, देशभक्ति का जुनून सबको होना चाहिए
भोरे प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे भावी विधायक प्रत्याशी प्रीति किन्नर ने अपने आवास के सामने तिरंगा फहराया राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी भी दी। इस दौरान ग्रामीण व जनसुराज के प्रवक्ता शतीश कुमार श्रीवास्तव , भोला राजभर सहीत कई लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रीति किन्नर ने कहा देशभक्ति हमारे रग रग में है।