पवित्र नगरी अमरकंटक से शहडोल मार्ग स्थित भुंडाकोना घाट में बाघ तथा उसके सावक के विचरण की सूचना मिलने पर शनिवार की शाम 8:00 बजे वन पर क्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बीती रात अमरकंटक के स्थानीय व्यक्ति ने लौटने पर रास्ते में बाघ के सावन को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों कोदी थी।