विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में लगातार vip श्रद्धालुओं का आना जारी है शनिवार 5:00 बजे के लगभग हिमाचल प्रदेश के विधानसभा सदस्य राजिंदर राणा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाए मंदिर समिति की ओर से विधानसभा सदस्य का स्वागत सम्मान किया गया