सरीला: चिकासी के पास तेज रफ्तार बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, 108 एम्बुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना एवं चिकासी गांव के पास तेज रफ्तार बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हुए हादसे में बस में सवार चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।