घाटमपुर: सजेती में ससुरालीजनों ने महिला को पीटकर घर से निकाला, घटना के 26 दिन बाद भी मुकदमा नहीं हुआ दर्ज
सजेती के कोटरा में ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए सावित्री को 14 नवंबर को पीट कर घर से निकाल दिया था,तब से पीड़िता न्याय के लिए गुहार लगा रही है।पीड़िता का आरोप है कि घटना के 26 दिन बीत गए लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।मंगलवार रात 8 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर न्याय की गुहार लगाई गई।