घाटमपुर: माधवबाग में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हुई मौत, पत्नी की तहरीर पर 4 दिन बाद हुआ मुकदमा दर्ज
बिधनू थाना क्षेत्र के माधवबाग में 5 दिसंबर को स्कूटी सवार सुनील कुमार तिवारी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी।थाना प्रभारी ने बताया मंगलवार दोपहर 2 बजे पत्नी प्रकृति तिवारी की तहरीर पर ट्रैक्टर नंबर और अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।