घाटमपुर: कटरा मोहल्ला में बंद घर में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
घाटमपुर थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी रिजवान बीती 28 नवंबर को अपने परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार को जब घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। रिजवान ने सोमवार दोपहर 2 बजे पुलिस को सूचना दी कि चोर 13000 रुपए नगद समेत लाखों के जेवराज चुरा ले गए हैं।थाना प्रभारी ने बताया चोरी की सूचना मिली है जांच की जा रही है।