मथुरा: नंदनवन कट के समीप खंडहर कोठरी में 30 वर्षीय अज्ञात युवक का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
वृंदावन में गुरुवार की सुबह खंडहरनुमा कोठरी में 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के बारे में जानकारी की परंतु मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है एवं पुलिस जांच में जुट गई है।