मथुरा: गोवर्धन चौराहे पर सवारी बिठाने को लेकर टैक्सी ड्राइवरों में हुई मारपीट, झगड़े का वीडियो हो रहा वायरल
मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर अवैध रूप से टैक्सी चालकों के दो गुटों के बीच सवारी बिठाने को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के उग्र रवैये को देखकर किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि वह झगड़े के बीच में बोले। किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, तब से वीडियो वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तो सभी आरोपी पहले ही जा चुके थे। पुलिस अब वीडियो के आधार पर जांच कर रही।