मथुरा: जय गुरुदेव पेट्रोल पंप के समीप तीन वाहनों में हुई टक्कर, एक महिला हुई घायल
दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग जय गुरुदेव पेट्रोल पंप के समीप तीन वाहनों की टक्कर में कार में बैठी महिला घायल हो गई। जितेंद्र निवासी नवादा ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से अपने घर आ रहा था। तभी जय गुरुदेव पेट्रोल पंप के समीप आगे चल रहे टेंपो चालक ने अचानक सवारी बिठाने को लेकर ब्रेक लगा दी। जिससे कार टेंपो में घुस गई और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी।