सैदपुर: औंड़िहार स्टेशन से डेमू ट्रेन का कीमती तार काटकर बेचने जा रहा शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
औड़िहार आरपीएफ ने ट्रेनों के बीच कीमती तारों को काटकर बेचने वाले शातिर चोर को औंड़िहार जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से काटा गया तार भी बरामद हुआ। बाद में आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।