सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने नशा सेवन मामले में 5 व्यक्ति को किया गिरफ्तार,पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
सूरजगढ़ा पुलिस ने नशा सेवन मामले में 5 व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसे शनिवार अपराह्न 2:30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. मामले में सिमरिया घाट बिंदटोली के इंद्रदेव निषाद को, सूरजगढ़ा नगर परिषद के जकरपुरा निवासी राजेश सहनी एवं जगदीशपुर निवासी शशिकांत राय को, नंदपुर बिंद टोली के रहने वाले वकील बिंद तथा बिजोलिया के कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया.