तिजारा: भिवाड़ी हाईवे पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, युवक के पैर में मल्टीप्ल फ्रैक्चर, कंपनी से घर लौटते समय हुआ हादसा
Tijara, Alwar | Apr 9, 2026 बुधवार देर शाम करीब 8:00 बजे भिवाड़ी में मटिला चौकी के पास थड़ा मोड पर एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर डिवाइडर के कट से अचानक टपूकड़ा की ओर मुड़ रहा था तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे भिवाड़ी जिला अस्पताल मेंभर्ती करवाया गया है।