नगड़ी: राजीव रंजन महाधिवक्ता नियुक्त, प्रोजेक्ट भवन में चंपई सोरेन की कैबिनेट में लिया गया निर्णय
Nagri, Ranchi | Feb 2, 2024 झारखंड सरकार ने राज्य के वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन को पुनः महाधिवक्ता नियुक्त किया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. राजीव रंजन हेमंत सोरेन की सरकार में भी महाधिवक्ता नियुक्त किए गए थे. चंपई सोरेन की कैबिनेट ने मुख्यमंत्री का पदभार लेने के बाद राजीव रंजन को महाधिवक्ता नियुक्त करने का आदेश पारित कर दिया है.