नगड़ी: दुकानदार को गोली मारने के विरोध में आज बंद रहा नगड़ी
Nagri, Ranchi | Jan 30, 2024 नगड़ी के कुदलौंग निवासी दुकानदार मणिराज केशरी पर रविवार को अपराधियों द्वारा गोली चलाने की घटना क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। वहीं घटना के 24 घंटे बाद भी अपराधियों के पकड़े नहीं जाने से आक्रोशित क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को नगड़ी बंद कराने की घोषणा की, और नगड़ी को बंद रखा। इसका समर्थन भी नगड़ी क्षेत्र के व्यवसायी और दुकानदारों ने किया।