नगड़ी: कुदलोंग बस्ती में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
Nagri, Ranchi | Jan 28, 2024 नगड़ी थाना क्षेत्र के कुदलोंग बस्ती में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल मणिराज केसरी के कान के पास गोली लगी है। युवक को घायल अवस्था में पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।