हुसैनगंज: खोदाई बारी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना, तीन घायल अस्पताल में भर्ती
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खोदाई बारी मोड़ के समीप रविवार की सुबह 11 बजे बाइक सवार युवक ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिसमे एक बुजुर्ग, एक युवक व एक किशोर घायल हो गया है। तीनो की पहचान साइकिल सवार खोदाई बारी निवासी 70 वर्षीय बृद्ध बैजू यादव व बाइक चालक युवक अरजानीपुर निवासी रवि कुमार एवं किशोर सचिन कुमार के रूप में हुई है।