हुसैनगंज: सरेया मौजे गांव में गैस वितरक वाहन की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत, परिजनों में कोहराम
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया मौजे गांव में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे हुसैनगंज स्थित एचपी ग्रामीण वितरक वाहन के चपेट में आने से एक 5 वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हों गई। मृतक बालक की पहचान गोपालगंज जिला के माझा थाना के भोजपुरवा निवासी दसई साह का 5 वर्षीय पुत्र वरुण कुमार के रूप में हुई है।