काको: चातर गांव से शराब बेचने के आरोप में बजरंगी मांझी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Kako, Jehanabad | Apr 10, 2026 एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए भेलावार थाने की पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के मामले में चातर निवासी आरोपी बजरंगी मांझी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।