सरोजनी नगर: बीबीएयू में अंबेडकर जयंती पर दलित छात्रों के साथ मारपीट और FIR मामले को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
आज मंगलवार की सुबह 11:30 बजे देखने को आया कि BBAU में छात्रों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। बताया गया कि अंबेडकर जयंती पर दलित छात्रों के साथ मारपीट की गई थी और उसके बाद 23 दलित छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उनको जेल भेजा गया। जिसको लेकर छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा और इस मामले पर FIR वापस लेने और सभी छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दे।