सीकरी: सीकरी पुलिस ने बंधबास रोड से महंगी बकरी सस्ते दामों में बेचने के नाम पर ठगी करने वाले 2 जनों को किया गिरफ्तार
सीकरी थानाधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा द्वारा चलाए जा रहे साइबर ठगो के खिलाफ धड़पकड़ अभियान को लेकर पुलिस ने बंधबास रोड से दो साइबर ठगो को गिरफ्तार किया है।आरोपी मिजाज पुत्री इस्लाम निवासी अलघानी,रिजवान पुत्र कुर्शीद निवासी नक्चा का बास थाना सीकरी को गिरफ्तार किया।कब्जे से पुलिस ने चार मोबाइल ओर फर्जी सिम बरामद किए।