हाजीपुर: वैशाली जिले के सहयोग शिविरों में 740 आवेदन मिले, 506 मामलों का त्वरित निष्पादन
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रखंडों के चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में ‘सहयोग शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से आमजनों को विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए अपने निकट ही आवेदन देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।