बड़ा हादसा टला: पीबीएम अस्पताल के जनाना वार्ड के पास गिरी सीलिंग!
बीकानेर: मौसम के मिजाज में आए बदलाव और तेज बारिश के बीच पीबीएम अस्पताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जनाना अस्पताल के मेन गेट के पास छत की सीलिंग अचानक भरभरा कर नीचे आ गिरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा लगातार हो रही बारिश और सीपेज (पानी रिसने) के कारण हुआ है। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह भारी सीलिंग गिरी, वहां नीचे कोई मरीज या तीमारदार मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।
🔗 पल-पल की और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें द बीकानेर न्यूज़ के साथ!
#Bikaner #BikanerNews #PBMHospital #RajasthanNews #BikanerWeather #TheBikanerNews #LocalNews #BreakingNewsBikaner