वैशाली: बुद्धा वर्ल्ड स्कूल, वैशाली के हिंदी-आचार्य आशुतोष को अमृत कुंभ सम्मान से किया गया सम्मानित।
नई दिल्ली स्थित सी डी देशमुख ऑडिटोरियम में बुद्धा वर्ल्ड स्कूल वैशाली के हिंदी-आचार्य और ओलंपियाड के समन्वयक आशुतोष कुमार की स्वरचित कविता के लिए हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली और असम सहित कई राज्यों के पूर्व राज्यपाल रहे प्रो. जगदीश मुखी जी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा अमृत कुंभ सम्मान से सम्मानित किया गया।