वैशाली: मूर्ति विसर्जन करने गए दो बच्चे की गंडक नदी में डूबने से हुई मौत ।
मूर्ति विसर्जन के दौरान चार बच्चे गंडक नदी में डूब गए जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।हालांकि स्थानिए लोगो ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना वैशाली थाना क्षेत्र के सिमरा घाट की है।मृत दोनो बच्चे की पहचान राहुल कुमार और संजीत कुमार के रूप में की गई है जो दाऊदनगर पंचायत के नवादा गांव के निवासी बताया जा रहा है