वैशाली: मवेशियों में होने वाले खुरपका-मुंहपका रोग के विरूद्ध सघन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ ।
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग वैशाली द्वारा पशुओं में होने वाले संक्रामक रोग खुरपका-मुंहपका के विरूद्ध 17 फरवरी 2024 से 02 मार्च 2024 तक टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीतीश कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वैशाली प्रखंड को खुरपका-मुंहपका रोग मुक्त बनाना है।