तहसील क्षेत्र के ग्राम खिदरपुर में सगाई समारोह के दौरान पनीर की सब्जी खाने से 50 से अधिक लोग हुए बीमार, मचा हड़कंप
Siyana, Bulandshahr | Feb 22, 2026
तहसील क्षेत्र के ग्राम खिदरपुर में सगाई समारोह के दौरान पनीर खाने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। जिसके चलते गांव में हड़कंप मच गया। रविवार को ग्राम निवासी सुशील शर्मा ने बताया कि सगाई समारोह के दौरान पनीर की सब्जी खाने से लगभग 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। जिस कारण गांव में हड़कंप मच गया। वहीं मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से भी की गई है।