कोंडागांव: कोंडागांव के 53 श्रद्धालु रामलला जी के दर्शन के लिए हुए रवाना, न.पा. उपाध्यक्ष ने दिखाई श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी
श्री रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए कोंडागांव जिले के 53 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था सोमवार की रात रवाना हुआ है। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने अंबेडकर चौक में हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं की बस को रवाना किया है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं को श्री रामलला जी के दर्शन के लिए इस यात्रा हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।