केशकाल: केशकाल पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर की कार्रवाई, 12 वाहनों पर ₹90,000 का अर्थदंड
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशानुसार केशकाल थाना पुलिस ने यातायात नियामो का पालन नही करने वाले कुल 12 वाहनो पर कार्यवाही किया गया। कुल 12 प्रकरण में प्रत्येक वाहन से 7500 रूपये कुल 12 वाहनों से 90,000 रु. से दण्डित किया गया एवं घाट जाम होने की स्थिति में ओवर टेक न करने के लिये समझाईश दिया गया है।