सदर: वाराणसी में बच्चा होने और जमीन में दबे सोने का झांसा देकर लाखों की ठगी, चेला गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Aug 13, 2026 वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र में संतान प्राप्ति और जमीन में दबे सोने की मूर्ति-सिक्के निकालने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी श्याम सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 1.85 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।