चैनपुर: बसइरटोली मामले में चाकू बरामद, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
Chainpur, Gumla | Aug 22, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के बसइरटोली में दंपति पर हुए जानलेवा हमले और पति की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रोशन कुजूर, पिता सुखराम कुजूर, निवासी नावाडीह कटाई टोली, थाना डुमरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।